Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

राहुल राज बने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर, नई जिम्मेदारी पर जताया आभार


रिपोर्ट: देवेंद्र पांडेय 

वाराणसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष और सेंट्रल बार वाराणसी के प्रबंध समिति सदस्य डॉ. राहुल राज (एडवोकेट) को कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति के साथ ही डॉ. राहुल राज को पार्टी संगठन को और मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


डॉ. राहुल राज ने इस मनोनयन पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।" 


उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, अनुसूचित एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, पी.एल. पुनिया, सांसद व उत्तर प्रदेश अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया, उत्तर प्रदेश प्रभारी अवनीश पाण्डेय और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के प्रति आभार जताया।


डॉ. राहुल राज की इस नियुक्ति को कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी नई भूमिका में वह पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय करने में अहम योगदान देंगे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .