Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से हुआ सम्मान, जिले के सर्वांगीण विकास कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

पालघर जिले को ,, आदि कर्मयोगी अभियान,, उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 

रिपोर्ट: मृत्युंजय पांडे

पालघर, जिले में 20 अक्टूबर को “आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पालघर जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार पालघर जिले के सर्वसमावेशी और लोकाभिमुख विकास कार्यों की महत्वपूर्ण स्वीकृति मानी जा रही है।


इस सफलता के पीछे वनमंत्री एवं पालघर जिले के पालक मंत्री गणेश नाईक का नेतृत्व, जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे का मार्गदर्शन, तथा प्रकल्प अधिकारी डॉ. अपूर्वा बासूर (जव्हार प्रकल्प) और प्रकल्प अधिकारी विशाल खत्री (डहाणू प्रकल्प) के समन्वित प्रयास प्रमुख रहे।


अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और दोनों परियोजना कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने समर्पण के साथ योगदान दिया। विशेष रूप से आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी और आदि साथी के अथक परिश्रम से ही पालघर जिले ने यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान अर्जित किया।


इस उपलब्धि से पालघर जिले का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। जिले के प्रशासन द्वारा आदिवासी क्षेत्रों के विकास हेतु चलाए जा रहे लोककल्याणकारी प्रयास अब देश के लिए एक आदर्श उदाहरण बन रहे हैं। यह सम्मान टीमवर्क, निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .