सोनभद्र
रिपोर्ट: बलिराम मौर्य
करमा,मधुपुर सोनभद्र
स्थानीय विकास खण्ड में इन दिनों वे मौसम बारिश से धान की फसल तबाह हो गई है किसान की मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले सभी गावों में वे मौसम बारिश का सिलसिला जारी है।बीते दिन बुधवार की रात लगभग एक बजे से मुशला धार वर्षा होने से खेत खलिहानों में पानी भर गया है। जानकार बताते हैं कि ऐसी वर्षा लगभग पचास साल पहले हुआ करती थी जिसमें नदी नाले में पानी भर जाता था।
परंतु आज के समय में बे मौसम बारिश ने किसानों की नीद हराम कर दी है।मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है।खेत तालाब बन गए हैं।सावन के महीने जैसा दृश्य दिखने लगा है।
बता दें यह महीना धान के काटने का है।किसान अवनीश नवीन सिंह,अंजनी मौर्या शांतनु मौर्य आदि ने बताया कि महीना धान तैयार था जिसकी मजदूरों से कटाई चालू हो गई थी परन्तु इंद्रदेव की बे मौसम बारिश से धान सड़ने के कगार पर पहुंच गए हैं। धान नीचे पानी उपर से वह रहा है।इसी में मौसम विभाग की चेतावनी दी है कि इस तरह का मौसम अभी दो तीन दिन तक रहेगा।
किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है रात दिन मेहनत कर किसी तरह किसान अपनी फसल तैयार किया परंतु वे मौसम बारिश के कारण किसान लाचार हो गया है। भारी वर्षा के बीच हवा का तूफानी रुद्र रूप धान को तहस नहस कर दिया है।लगभग धान जमीन पर गिर गए हैं। जानकारों की मानें तो शेष बचा धान भी गीर जाएगा।


0 Comments