महमूद आलम और रंजन कुशवाहा के निर्माण में बनेगी फिल्म, ओम प्रकाश त्रिपाठी उर्फ सोनू संभालेंगे कथा एवं निर्देशन की कमान
हिमांशु यादव की रिपोर्ट
लखनऊ - भोजपुरी सिनेमा जगत में एक और नई भोजपुरी फिल्म ‘दामाद बाबू’ अपने शानदार आगाज को लेकर चर्चा में है। सुगना म्यूजिक एवं आर. के. मूवीज हाउस के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म को लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म का निर्माण महमूद आलम एवं रंजन कुशवाहा द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के जरिए दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर एक बेहतरीन सिनेमाई प्रस्तुति तैयार करने की योजना है। फिल्म की कथा और निर्देशन की जिम्मेदारी अनुभवी निर्देशक ओम प्रकाश त्रिपाठी उर्फ सोनू संभाल रहे हैं। वहीं सिनेमैटोग्राफी की कमान सिद्धार्थ सिंह और पवनलाल यादव के हाथों में होगी। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर शिशिर पाण्डेय एवं राज गुप्ता है फिल्म को बेहतर रचनात्मक स्वरूप देने के लिए क्रिएटिव डायरेक्टर अमरनाथ गुप्ता जुड़े हैं, जबकि एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में नरेश नागर और टुनटुन निषाद अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। आर्ट डायरेक्टर नाजिर शेख है फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी आकर्षक है। इसमें कादिर शेख, सपना चौहान, प्रकाश जैस, नीलम पांडेय, विनोद मिश्रा, राजा, सोनाली मिश्रा, साहिल सिद्दीकी, विजय महादेव गोस्वामी, रजनीश पाठक, धामा, सोना तिवारी, फारुख अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी और विष्णु सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। कलाकारों की यह टीम फिल्म को खास बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। फिल्म के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पीआरओ अरविंद मौर्य संभालेंगे, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी मुमताज और शनि के हाथों में होगी। निर्माण से लेकर निर्देशन और तकनीकी पक्ष तक एक अनुभवी टीम के जुड़ने से फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। निर्माता महमूद आलम व रंजन कुशवाहा का प्रयास है कि ‘दामाद बाबू’ के माध्यम से भोजपुरी दर्शकों को एक अच्छी, मनोरंजक और यादगार फिल्म देखने को मिले। अब दर्शकों को इस फिल्म की शूटिंग और रिलीज से जुड़ी आगामी जानकारियों का इंतजार रहेगा।

0 Comments