मोतिहारी
जावेद आलम की रिपोर्ट
पूर्वी चम्पारण! घोड़ासहन थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए गांजा जैसा मादक पदार्थ और भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। साथ ही विभिन्न कांडों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी भी की गई है।
सूखा नशा के विरुद्ध विशेष छापेमारी के दौरान श्रीपुर चौक के पास से गुलरिया टोला निवासी मुन्ना धनकर, पिता पप्पू धनकर, जो विधि विरुद्ध बालक बताया गया है, को 3.7 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ के साथ निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार उसका एक अन्य साथी, जो बसवरिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, मौका देखकर फरार हो गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, घोड़ासहन थाना कांड संख्या 150/25, दिनांक 16 मई 2026, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त विजय मांझी, पिता शिवनाथ मांझी, निवासी खरहिया, को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा घोड़ासहन थाना कांड संख्या 395/26, दिनांक 4 अक्टूबर 2026, धारा 126(2), 115(2), 118, 109, 351(2) एवं 352 बीएनएस के प्राथमिकी अभियुक्त शुभम कुमार उर्फ भोला, पिता हरेंद्र पटेल, निवासी घोड़ासहन, को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा जा रहा है।
इधर, शराब के विरुद्ध छापेमारी में पुलिस ने लौटहा पुल के पास एक फोर्ड फीगो कार से 360 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब, कुल 108 लीटर बरामद की। इस कार्रवाई में गोलू कुमार, पिता प्रमोद शर्मा और मनदीप कुमार, पिता शिवचन्द्र राउत, दोनों निवासी मधुबनी घाट, थाना मुफ्फसिल, पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा सभी मामलों में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



0 Comments