रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी। पांडेयपुर चौराहे पर नए यातायात पुलिस बूथ के बोर्ड पर नाम लिखने में हुई चूक ने जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बोर्ड पर ‘पाण्डेयपुर’ की जगह ‘पाण्डेयपर’ लिखा गया है। कुछ दिन पहले ही पुराने पिंक बूथ को बदलकर नया बूथ बनाया गया था।
सवाल उठता है कि क्या बूथ तैयार होने के बाद किसी जिम्मेदार अधिकारी ने बोर्ड को ध्यान से देखा भी था? यदि जांच की गई, तो क्षेत्र के नाम में हुई यह स्पष्ट गलती नजर क्यों नहीं आई? आखिर ऐसी लापरवाही के लिए जवाबदेही किसकी तय होगी?
आम जनता से नियमों का पालन कराने वाले विभाग के अपने बूथ पर नाम की गलती सामने आना व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करता है। अब जरूरत केवल बोर्ड पर सही नाम लिखने की नहीं, बल्कि जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की भी है।


0 Comments