Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

जुआ-सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, जिले में 86 ठिकानों पर ताबड़तोड़ चेकिंग

 


महराजगंज। जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने सोमवार को जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संभावित जुआ स्थलों और संदिग्ध स्थानों समेत 86 जगहों पर सघन चेकिंग की।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों और जुआ खेले जाने की आशंका वाले स्थानों पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ लोगों को जुआ और सट्टेबाजी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं जुआ या सट्टेबाजी की गतिविधि संचालित होने की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .