मोतिहारी
जावेद आलम की रिपोर्ट
पूर्वी चम्पारण। लखौरा थाना क्षेत्र के फुलवार गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू कुमार की तीयर नदी के पिपरा घाट पर डूबने से मौत हो गई। मृतक राम नारायण राम का पुत्र था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह इंटर का छात्र था।
गोलू शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार की सुबह करीब सात बजे पिपरा घाट के पास नदी में उसका शव मिला। बताया गया कि नदी से गुजर रहे एक राहगीर के पैर में शव का स्पर्श हुआ, जिसके बाद लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई।
घटना की सूचना मिलने पर लखौरा थाना पुलिस और बनकटवा अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोलू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक गोलू से पहले उसकी माँ जाने वाली थी गंगा आसनान करने लेकिन गोलू ने अपने माँ को नदी में अधिक पानी होने की बात कह कर खुद निकल गया


0 Comments