मोतिहारी से जावेद आलम की रिपोर्ट
मोतिहारी। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में नवजात शिशु की खरीद-बिक्री के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 लाख 12 हजार रुपये नकद, एक एम्बुलेंस, एक ऑल्टो कार और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि विशाल चाइल्ड केयर पकड़ीदयाल हॉस्पिटल के पास से नवजात शिशु की खरीद-बिक्री कर उसे एम्बुलेंस एवं ऑल्टो कार के माध्यम से चोरमा कोठी बाजार की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए गश्ती दल को निर्देश दिया गया।
इसके बाद AHTU टीम, पकड़ीदयाल पुलिस एवं STF टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चोरमा कोठी बाजार के पास एक एम्बुलेंस और ऑल्टो कार को रोककर जांच की। जांच के दौरान एम्बुलेंस में एक महिला के हाथ में नवजात शिशु तथा अन्य व्यक्ति और ऑल्टो कार में कुछ लोग बैठे मिले। कुल 8 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान महिला ने नवजात शिशु को खरीदकर ले जाने की बात बताई। वहीं अन्य लोगों ने भी नवजात शिशु की खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने मामले में शामिल गौतम कुमार, चंदन राम, छोटू कुमार, कुणाल कुमार, गुड्डू कुमार एवं तीन महिलाओं समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में—
गौतम कुमार, पिता–अशोक पांडे, निवासी–गोह, थाना–गोह, जिला–औरंगाबाद।
चंदन राम, पिता–स्व. काली राम, निवासी–परसा बाजार, खपड़ेेल चौक, थाना–परसा बाजार, जिला–पटना। वर्तमान पता–नयनतारा क्लीनिक, 70 फीट, पटना।
छोटू कुमार, पिता–सुरेन्द्र पासवान, निवासी–सोनागोपालपुर, थाना–गोपालपुर, जिला–पटना।
कुणाल कुमार, पिता–श्याम पासवान, निवासी–हुलासचक, थाना–धनरूआ, जिला–पटना।
गुड्डू कुमार, पिता–वीरबहादुर ठाकुर, निवासी–धर्मपुर, थाना–कल्याणपुर, जिला–पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
महिला–03।
बरामदगी—
एम्बुलेंस – 01
ऑल्टो कार – 01
मोबाइल फोन – 09
भारतीय नकद – ₹1,12,000
पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में पकड़ीदयाल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, AHTU टीम तथा STF टीम शामिल रही।



0 Comments