मिथिलेश मौर्य की रिपोर्ट
जमालपुर
मिर्जापुर
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार का गुरुवार को बरी सलाहपुर में आगमन हुआ। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार ग्राम बरी सलाहपुर स्थित अशोक सिंह, बृजेश सिंह एवं रमेश सिंह के पैतृक आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजक परिवार ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर भड़ावल के बाबू साहब भी उपस्थित रहे
पिछड़ा वर्ग के उत्थान पर हुई चर्चा:
इस दौरान आयोग सदस्य शिवमंगल बियार ने उपस्थित लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पिछड़ा वर्ग, दलित एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। आयोग के माध्यम से पिछड़े समाज की समस्याओं को शासन तक पहुंचाया जा रहा है और उनका त्वरित निस्तारण भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
गणमान्य रहे उपस्थित:
इस सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने आयोग सदस्य का स्वागत किया और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में आयोजक परिवार अशोक सिंह, बृजेश सिंह और रमेश सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
माहौल पूरी तरह से हर्षोल्लास और भक्तिमय रहा।

0 Comments