Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

नेपाल आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय ने भेजी राहत सामग्री

 


लखनऊ। पड़ोसी देश नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय द्वारा राहत सामग्री नेपाल भेजी गई। क्लब की ओर से प्रभावित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कपड़े, मैक्सी, सूट, टी-शर्ट, लोअर सहित अन्य आवश्यक सामग्री भेजी गई।


क्लब की अध्यक्ष डॉ. मीनू कृपाल ने कहा कि “इनर व्हील संस्था सदैव सेवा, सहयोग और मानवता के कार्यों के लिए तत्पर रहती है। आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाना हमारा सामाजिक दायित्व है।”


इस सेवा कार्य में क्लब की आइ एस ओ विभा सिंह, सुनीता सिंह, मीनाक्षी सिंह, अल्पना सिंह एवं नमिता मोदी सहित क्लब की अन्य सदस्यों ने राहत सामग्री एकत्रित करने एवं उसे नेपाल भेजने में अपना सहयोग प्रदान किया।


क्लब की इस पहल का उद्देश्य आपदा प्रभावित परिवारों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराकर उन्हें यह एहसास कराना है कि संकट की घड़ी में मानवता उनके साथ खड़ी है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .