Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

नोनौरा में जगदेव बाबू की पुण्यतिथि व शहीद मदन लाल प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया

 


मोतिहारी से जावेद आलम की रिपोर्ट

नोनौरा, पूर्वी चंपारण। नोनौरा गांव में सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा जगदेव बाबू की पुण्यतिथि एवं गांव के अमर शहीद मदन लाल प्रसाद का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने जगदेव बाबू के संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय, समानता तथा अधिकारों के लिए किए गए योगदान को याद किया। वहीं, अमर शहीद मदन लाल प्रसाद के बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया। बताया गया कि मदन लाल प्रसाद ने 31 मार्च 2007 को देश एवं समाज के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

श्रद्धांजलि सभा में शैलेन्द्र महतो, जयराम महतो, नरेश कुशवाहा, ई. राजन कुमार, दिलीप कुमार, सुमन कुशवाहा, सुबोध कुशवाहा, मिंटु कुमार, अंकुश कुमार, नरेंद्र कुमार, रविन्द्र भारती, उमाकांत यादव, लव कुमार एवं अमरेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि शहीदों और समाज सुधारकों का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .