Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

मंदिर के मुख्य द्वार पर गंदगी फैलाने को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत, कूड़ी हटवाने की मांग।

 


 संवाददाता मोहित यादव


नगीना:--- तहसील नगीना के ग्राम इस्माइलपुर दमी स्थित मंदिर के मुख्य द्वार पर फैली गंदगी और कूड़े के ढेर को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। गांव निवासी डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने जिलाधिकारी बिजनौर को एक शिकायती पत्र भेजकर मंदिर परिसर के सामने से तत्काल कूड़ा-कचरा हटवाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन पत्र के अनुसार, ग्राम इस्माइलपुर दमी (परगना व थाना बढ़ापुर) में स्थित मंदिर के मुख्य द्वार के ठीक सामने ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गोबर और अन्य कचरे की कूड़ी डाल दी गई है। इससे मंदिर के प्रवेश द्वार पर भारी गंदगी जमा हो गई है, जिससे उठने वाली दुर्गंध के कारण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं व राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है।


धार्मिक स्थल की पवित्रता प्रभावित


डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने पत्र में उल्लेख किया है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल के सामने गंदगी होने से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और परिसर की पवित्रता प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति से कई बार मौखिक रूप से कूड़ी हटाने का अनुरोध किया गया, लेकिन उसने हर बार बात को अनसुना कर दिया और आज तक कोई सुधार नहीं हुआ।


तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की मांग


मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि वह नगीना के तहसीलदार, बढ़ापुर थाना पुलिस एवं स्थानीय राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करें। मांग की गई है कि टीम भेजकर मंदिर के मुख्य द्वार के सामने से उक्त कूड़ी और गंदगी को तुरंत साफ कराया जाए तथा भविष्य में वहां दोबारा अतिक्रमण या गंदगी न फैलाए जाने के कड़े निर्देश जारी किए जाएं।गांव में मंदिर के ठीक सामने इस तरह गंदगी फैलाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष व्याप्त है और वे प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .