Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सीएचसी जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील खड़ंजा

 


टूटी सड़क और जगह-जगह गहरे गड्ढों से मरीज-तीमारदार परेशान, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत


रेवती (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेवती तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है। अस्पताल को जोड़ने वाला खड़ंजा जगह-जगह टूट चुका है और सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को इस जर्जर रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।


सीएचसी क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजन, स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। खड़ंजे की ईंटें कई स्थानों से उखड़ चुकी हैं और सड़क का स्वरूप पूरी तरह असमतल हो गया है। जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।


गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी


जर्जर मार्ग का सबसे ज्यादा असर उन मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। एंबुलेंस और अन्य वाहनों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ता है।


मरीजों के परिजनों का कहना है कि पहले से बीमार व्यक्ति को जब उबड़-खाबड़ रास्ते से अस्पताल ले जाया जाता है तो उसकी परेशानी और बढ़ जाती है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों के लिए यह रास्ता विशेष रूप से जोखिम भरा है।


बारिश में गड्ढों का पता लगाना मुश्किल


बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नही

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .