Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

एग्री स्टैक योजना की प्रगति पर एसडीएम की नजर, स्थलीय निरीक्षण कर दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

 


गोरखपुर 

शासन की महत्वपूर्ण एग्री स्टैक योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकर उपजिलाधिकारी सहजनवा नमन मेहता ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम भीटी रावत समेत कई अन्य ग्रामों में पहुंचकर मौके पर चल रहे कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया।



निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लेखपाल एवं सर्वेयर से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को एग्री स्टैक से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा करें।

निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .