संवाददाता सुनील कुमार गुप्ता
गोरखपुर
सहजनवा। जनपद गोरखपुर के विकासखंड सहजनवा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगदीशपुर रानीपार में यादव टोला से परिक्रमा मार्ग तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क की खराब स्थिति के चलते राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।
सड़क की बदहाली को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू उपाध्याय से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व सड़क की नाप-जोख कराई जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सकेगी।
अब देखना यह है कि नाप-जोख के बाद सड़क निर्माण का कार्य कब शुरू होता है और ग्रामीणों को जर्जर सड़क से कब निजात मिलती है।

0 Comments