Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

प्राथमिक विद्यालय पट्टी धर्मदास में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, कविता प्रतियोगिता में धीरज प्रथम

 


गोरखपुर 

सच्चिदानंद राय की रिपोर्ट

पाली, 

शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र पाली स्थित प्राथमिक विद्यालय पट्टी धर्मदास में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें धीरज प्रजापति ने प्रथम तथा आयुष प्रजापति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक सुशील कुमार मल्ल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया।



इस अवसर पर शिक्षक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का सर्वश्रेष्ठ वरदान है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझने और अपने जीवन में अनुशासन एवं अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में चंद्रकला दूबे, कुसुम शुक्ला, गोपाल दूबे सहित विद्यालय के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व और डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .