गोरखपुर
सच्चिदानंद राय की रिपोर्ट
सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील समाधान दिवस तहसील सभागार में उप जिला अधिकारी नमन मेहता के अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।इस समाधान दिवस में राजस्व के 110 ,पुलिस के सात,आपूर्ति विभाग के चार ,विद्युत विभाग के दो ,नगर पंचायत के एक ,समाज कल्याण के एक ,कुल 125 मामले आए, जिसमें मौके पर 10 का हुआ निस्तारण शेष का जिस विभाग का था उसे विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द करके निर्देशित किया गया कि आप लोग जल्द से जल्द जांच करके उसका निस्तारण किया जाए ।इस मौके पर तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ,नायब तहसीलदार राम सूरज ,बीडीओ पाली बृजेश यादव ,बीडीओ सहजनवा सत्यकांत तोमर और तहसील के हर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

0 Comments