Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

भैसहिया-सिधौली-डेलुआ डीह मार्ग बना गड्ढों का जाल, स्कूली बच्चों और राहगीरों का चलना दूभर

 


सच्चिदानंद राय की रिपोर्ट 

गोरखपुर 

हरपुर बुदहट सहजनवा जिले का महत्वपूर्ण ग्रामीण संपर्क मार्ग भैसहिया से सिधौली होते हुए डेलुआ डीह तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भर जाने से यह और भी खतरनाक हो गया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई महीनों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल है।


बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। साइकिल से गिर जाते हैं। कई बार बाइक सवार गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं।


इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग रोज आवागमन करते हैं और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग PWD से मांग की है कि इस मार्ग का जल्द से जल्द निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .