मोतिहारी
जावेद आलम की रिपोर्ट
बिहार पूर्वी चम्पारण ,पिपराकोठी पुलिस की तत्परता से चालक की बची जान, दो घायल; राहत-बचाव कार्य जारी
पिपराकोठी। कोटवा-पिपराकोठी मार्ग पर थाना क्षेत्र के बथना के समीप बुधवार की देर रात सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक में टाइल्स लदे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाइल्स लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो लोगों के घायल हो गए
घटना की सूचना मिलते ही पिपराकोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी भीषण आग पर काबू पाया।
आग की लपटों के कारण कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के कारण कोटवा-पिपराकोठी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। आग बुझाने और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई गई।

0 Comments