Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आरंगपानी में आदिवासी सहयोग समिति की बैठक संपन्न



संवाददाता : अहमद राजा 

सोनभद्र 

म्योरपुर सोनभद्र: म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी के काशीकुंड में आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की संरक्षक रामरती पोया ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को ग्राम पंचायत आरंगपानी के बरवाटोला स्थित पंचायत भवन में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कार्यक्रम अध्यक्ष हरिप्रसाद सलबंधी, मंत्री, कोषाध्यक्ष गिरधर गोपाल, सचिव देवनारायण पोया, कार्यक्रम आयोजक राजू कुमार गुप्त, अनिल कुमार पोया सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा विश्व आदिवासी दिवस को उत्साह और गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .