Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

आरोपी पुलिसकर्मी को फांसी देने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

 


गोरखपुर 

सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 

सहजनवा, गोरखपुर। तहसील बार एसोसिएशन सहजनवा के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जिला अस्पताल से 10 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पुलिसकर्मी अभिषेक यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी सहजनवा को ज्ञापन सौंपा।


तहसील बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष के.के. त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ कथित रूप से जघन्य अपराध करने के आरोपी पुलिसकर्मी को कानून के अनुसार कठोरतम दंड मिलना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग की।


प्रदर्शन में अनिल त्रिपाठी, श्याम बिहारी त्रिपाठी, अभिषेक मणि त्रिपाठी, विनोद मिश्र, रंगनाथ पांडेय, अविनाश सिंह, धनेश मणि सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .