Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

भौवापार के प्रसिद्ध शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, एसपी साउथ व सिओ बासगाव ने लिया जायजा

 


रिपोर्ट: सच्चिदानन्द राय 

गोरखपुर। सावन के अवसर पर भौवापार स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक (साउथ) दिनेश पुरी एवं क्षेत्राधिकारी बासगांव अनुज कुमार सिंह ने मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की।


इस दौरान थानाध्यक्ष बेलीपार राजकुमार बरवार अपने पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि सावन सोमवार के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहा। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक किए। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी गई, जिससे पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था सुचारु बनी रही।



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .