संवाददाता सुदर्शन यादव
गोरखपुर
सहजनवा, गोरखपुर। थाना क्षेत्र के भीटी रावत-चकिया स्थित नाहर सिंह ढाबा के सामने नेशनल हाईवे के किनारे अवैध रूप से ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है। हाईवे के किनारे बड़ी संख्या में ट्रकों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के किनारे भारी वाहनों के अनियंत्रित तरीके से खड़े होने के कारण सड़क पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। विशेषकर रात के समय खड़े ट्रक दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। आरोप है कि जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के चलते यह स्थिति लगातार बनी हुई है।
क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन एवं संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि नेशनल हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों को तत्काल हटवाया जाए और वहां नियमित निगरानी एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को होने से पहले रोका जा सके।
लोगों का कहना है कि हाईवे पर यातायात की सुरक्षा



0 Comments