गोरखपुर
सहजनवा/पिपरौली। रक्षाबंधन पर्व से पूर्व पिपरौली क्षेत्र के देईपार स्थित स्वर्गीय रामरती देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गीडा थाना मुख्यालय पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनसे अपनी सुरक्षा का वचन भी लिया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को हर संभव सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर भी चर्चा की गई।
पिपरौली चौकी इंचार्ज अमरेश सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक परमेश्वर पांडेय उर्फ सोनू पांडेय ने बताया कि विद्यालय परिवार की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर इस तरह के कार्यक्रम पहले भी आयोजित किए जाते रहे हैं। ऐसे आयोजनों से छात्राओं और पुलिस के बीच विश्वास एवं अपनत्व की भावना मजबूत होती है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। छात्राओं का पुलिसकर्मियों को राखी बांधना समाज में आपसी सहयोग और सौहार्द का सुंदर संदेश देता है।




0 Comments