पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
लूट के मामले में लंबे समय से था फरार, 12 मुकदमे दर्ज
![]() |
| प्रभारी गोरख सिंह की रिपोर्ट. |
गोरखपुर
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में ₹50 हजार के इनामी बदमाश गुड्डू दाढ़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ सिसई घाट के पास हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, गुड्डू दाढ़ी लूट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी।
इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर गुड्डू दाढ़ी ने फायरिंग करते हुए मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से असलहा और कारतूस भी बरामद किए गए।
गुड्डू दाढ़ी पीपीगंज क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने और लूट के मामले में फरार होने के कारण उस पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और बरामद असलहे के संबंध में जांच कर रही है।


0 Comments