संवाददाता सच्चिदानन्द राय
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। हरपुर बुदहट के मूल निवासी एवं कर्मचारियों के बीच अपनी सक्रियता, ईमानदार कार्यशैली तथा संगठन के प्रति समर्पण के लिए पहचान रखने वाले दिनेश शर्मा को माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
दिनेश शर्मा लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता, संगठन क्षमता और संघर्षशील व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि दिनेश शर्मा के प्रदेश संगठन मंत्री बनने से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की आवाज़ और अधिक मजबूती से उठेगी तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उनके मनोनयन को हरपुर बुदहट सहित पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है।
इस अवसर पर उनके समर्थकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश शर्मा अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

0 Comments