गोरखपुर।महिला शिक्षक संघ, गोरखपुर की जिला अध्यक्ष आकांक्षा सिंह एवं जिला महामंत्री किरण यादव की अध्यक्षता में संगठन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन के विस्तार एवं उसे और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नई ब्लाक इकाइयों का गठन करते हुए पाली ब्लाक से सरोज गौतम, जंगल कौड़िया से अनामिका गुप्ता तथा खजनी ब्लाक से सोनी पाण्डेय को अध्यक्ष बनाया गया है।पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, महिला शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन के विस्तार को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।बैठक में उपाध्यक्ष किरण लता मिश्रा, संगठन मंत्री पूनम रानी, उपाध्यक्ष बबीता वर्मा, ममता गिरी, कोषाध्यक्ष नीतू यादव, मिडिया प्रभारी पुष्प लता मौर्य मौजूद रहीं।

0 Comments