संवाददाता: सच्चिदानंदन राय
सहजनवा : भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की स्मृति में सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में स्मृति द्वार एवं प्रतिमा स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सहजनवा के विधायक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी महान समाजवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब, वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। सादगी, ईमानदारी और जनसेवा उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सहजनवा क्षेत्र में विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा का अभाव खटकता है। क्षेत्र के नागरिकों और सामाजिक संगठनों की लंबे समय से मांग है कि सहजनवा में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि नई पीढ़ी उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरणा ले सके।
ज्ञापन देने वालों में वीरू शर्मा,देवेंद्र शर्मा, ललहर शर्मा, अर्जुन शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, जितेंद्र, निमाय शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, अमित कुमार शर्मा रविन्द्र शर्मा चिरईयाडाड सहित अन्य लोग शामिल रहे।

0 Comments