संवाददाता सच्चिदानन्द राय
सहजनवा गोरखपुर ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय का क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सदस्यों ने इसे क्षेत्र के विकास, सुशासन एवं जनहित के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अब विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी एवं पारदर्शिता आएगी।
क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविकान्त उर्फ लालू ने कहा कि ब्लाक प्रमुख नेतृत्व में क्षेत्र की विकास योजनाओं को नई दिशा मिलेगी। तथा आमजन से जुड़े कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्य विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अजमल उर्फ गोलू, ओमकार यादव, राहुल कन्नौजिया, रामप्रवेश निषाद, मनोज यादव सहित दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
0 Comments