Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

गो तस्कर को पुलिस ने वाहन समेत दबोचा

संवाददाता: उपेंद्र सिंह 

गाजीपुर 

गहमर। स्थानीय कोतवाली के पूर्वी पम्प कैनाल की पुलिया के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक टाटा एस गोल्ड मैजिक से तीन गोवंश (एक गाय दो देसी बछिया) और एक अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस की घेराबंदी के दौरान एक साथी वाहन से कूद कर फरार हो गया जबकि  गिरफ्त में आये व्यक्ति ने अपना नाम अरमान पुत्र अलाउद्दीन ग्राम जलालाबाद जिला गाजीपुर बताया। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में उसने फरार साथी का नाम धर्मपाल राजभर बताया लेकिन उसका गांव जिला नहीं बता पाया। उसके पास से एक अदद चापड़ और नगद 550 रुपया प्राप्त हुआ । पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र से गोवंश इकठ्ठा करता है और बिहार में ले जाकर बेंच देता है। उसने अपने साथियों का नाम राजेश यादव पुत्र झम्मन यादव ग्राम वहलोलपुर जिला गाजीपुर तथा सुभाष यादव पुत्र जगनमोहन यादव ग्राम जलालाबाद जिला गाजीपुर और सुनील यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी रामपुर  मरदह जिला गाजीपुर बताया।   इस संबंध में गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि अभियुक्त को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .