संवाददाता चौ•के•एस•सन्धु
हापुड: गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के ग्राम शरीफाबाद स्थित माता चामुंडा देवी मंदिर में रविवार को वार्षिक यज्ञ और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सनातन परंपरा के अनुसार,आषाढ़ मास के महिने में ग्रामीण क्षेत्रों में इस विशेष यज्ञ का आयोजन किया जाता है।इस धार्मिक अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य भगवान इंद्र देव को प्रसन्न करना है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र की खुशहाली,किसानों के पशुओं की रक्षा और आमजन को समस्त रोगों से मुक्त रखने के लिए मां चामुंडा से प्रार्थना की।यज्ञ का शुभारंभ पंडित बृजभूषण शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। उन्होंने पूरी सनातन विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इसके बाद उपस्थित सभी ग्रामीणों ने यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर पुण्य लाभ कमाया और मां चामुंडा देवी की विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर गांव के बच्चों,युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

0 Comments