Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह का बासगांव तबादला, क्षेत्र में ईमानदार और तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान



संवाददाता सच्चिदानन्द राय 

गोरखपुर। जनपद के तेज-तर्रार और कर्मठ पुलिस अधिकारियों में गिने जाने वाले थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह का तबादला बेलीपार से बासगांव थाने पर किया गया है। मूल रूप से बलिया जनपद के निवासी विशाल कुमार सिंह अपनी ईमानदारी, निष्पक्ष कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।


बेलीपार थाने में लगभग दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और उनका समाधान कराया। यही कारण रहा कि क्षेत्र की जनता के बीच उन्होंने एक भरोसेमंद और लोकप्रिय पुलिस अधिकारी की पहचान बनाई।


उनकी कार्यशैली, अपराधियों के प्रति सख्त रवैये और आम नागरिकों के प्रति सरल व्यवहार को लेकर लोग उन्हें “सिंघम” की छवि वाले अधिकारी के रूप में भी देखते हैं। बेलीपार क्षेत्र की जनता ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए बासगांव में भी उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .