Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

लोहता में फिटनेस मैजिक जिम:हर साल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता से बुलंद हो रहा युवाओं का जोश

रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी

लोहता इलाके में स्थित फिटनेस मैजिक जिम युवाओं के बीच फिटनेस का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आकर अपने शरीर को फुर्तीला, मजबूत और आकर्षक बनाते हैं, ताकि वे न सिर्फ स्वस्थ रहें बल्कि सुंदर भी दिखें।जिम की खास बात यह है कि यह हर साल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करता है,जो युवाओं का हौसला बुलंद करती हैं और उन्हें बड़े मंच पर अपनी काबिलियत दिखाने का मौका देती हैं।जिम संचालक शैलेन्द्र ने बताया, "हम काफी लंबे समय से फिटनेस के क्षेत्र में जुड़े हुए हैं। हमारा मानना है कि हर व्यक्ति को जिम जरूर जाना चाहिए, ताकि अपने स्वास्थ्य का सही ध्यान रखा जा सके। यहां लोग सिर्फ बॉडी बनाते नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर जीवनशैली भी अपनाते हैं।"फिटनेस मैजिक जिम में वेट लॉस, मसल गेन, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, क्रॉसफिट, एरोबिक्स और पर्सनल ट्रेनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिम का माहौल फ्रेंडली और मोटिवेशनल है।

जिम की सबसे बड़ी पहचान है नेशनल लेवल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप जिसमें मेन फिजिक, क्लासिक, डेनिम, बॉडीबिल्डिंग (विभिन्न वेट कैटेगरी) जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। ओवरऑल चैंपियन टाइटल और लाखों रुपये के कैश प्राइज ने युवाओं में जबरदस्त उत्साह भरा।यदि आप वाराणसी में फिटनेस का जुनून रखते हैं और प्रतियोगिताओं के माध्यम से खुद को साबित करना चाहते हैं, तो फिटनेस मैजिक जिम आपके लिए एकदम सही जगह है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .