रिपोर्ट: खुर्शीद आलम
लखीमपुर खीरी
बेहजम रोड स्थित लीलाकुआं चौराहे के आगे ओम सांई विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए। परीक्षा केंद्र पर विद्यालय प्रशासन के साथ थाना फरधान पुलिस बल की तैनाती रही। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। तलाशी के बाद ही विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में प्रवेश दिया गया। केंद्र पर अनुशासन, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। प्रथम पाली में कुल 429 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था, जिनमें से 409 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 304 परीक्षार्थियों का पंजीकरण किया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विद्यालय में प्रवक्ता पद पर तैनात नीतू वर्मा ने बताया कि केंद्र पर नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र का प्रवेश पत्र घर पर रह गया या भूलवश साथ नहीं ला पाया, तो उसे परीक्षा से वंचित न रखते हुए आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर विशेष व्यवस्था के तहत परीक्षा में सम्मिलित कराया जा रहा है।

0 Comments