दोl बैटरी, दो गैस सिलिंडर, चार कुर्सियां, लर्निंग बॉक्स और मोटर समेत अन्य सामान चोरी
अरविन्द कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। चोरों ने सात नवंबर की रात पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय ठाकुर नगर को निशाना बनाते हुए कमरों का ताला काट दिया। इसके बाद अंदर रखा कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह विद्यालय पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक राजकुमार ने थानाध्यक्ष कैंपियरगंज को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रात में चोर विद्यालय के कमरों का ताला काटकर दो बैटरी, दो गैस सिलिंडर, चार कुर्सियां, लर्निंग बॉक्स, शैक्षणिक उपकरण, कुकर, बर्तन और मोटर समेत अन्य सामान उठा ले गए। चोर विद्यालय में रखा गेहूं और चावल भी नहीं छोड़ गए।
प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है। साथ ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर सामान बरामद कराने की मांग की है। विद्यालय में हुई चोरी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

0 Comments