Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

कालोनी के सड़क पर 6 फीट ऊंची दीवार बनाकर रास्ता रोका,मामले की जांच में जुटी सारनाथ पुलिस



रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय


सारनाथ थाना क्षेत्र के अमनपुरी कॉलोनी (फेज-2) में सड़क पर अवैध कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है।दबंगों ने पक्की पिच रोड के बीचों-बीच रातों-रात 6 फीट ऊंची ईंट की पक्की दीवार खड़ी कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया।

कॉलोनीवासियों द्वारा सारनाथ पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार,नन्दू पटेल,संदीप पटेल आदि ने बीती रात नगर निगम की पक्की सड़क पर 6 फीट ऊंची दीवार चुनवा दी।रास्ता बंद होने पर जब स्थानीय निवासियों ने डायल 112 पर सूचना दी,तो मौके पर पहुंची पीआरवी टीम और स्थानीय लोगों के साथ आरोपियों व उनके परिवार ने अभद्र व्यवहार किया।विरोध करने पर महिलाओं द्वारा कुछ लोगो पर ईंट तानकर जानलेवा हमले की धमकी भी दी गई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मामले की लिखित शिकायत पूर्व में 28 जुलाई 2026 को भी पुलिस से की गई थी,लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने के कारण विपक्षियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने सड़क बंद करने की घटना को अंजाम दे दिया।समस्त कॉलोनीवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में सुसंगत धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और सड़क से अवैध दीवार को हटवाकर आवागमन तुरंत बहाल कराया जाए।वहीं,तहरीर मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .