Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

शिक्षक एमएलसी चुनाव: सहजनवां में लोकतंत्र का उत्सव, बूथ संख्या 54 पर 76 फीसदी से अधिक मतदान

 



सहजनवां/गोरखपुर। 

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सहजनवां ने लोकतांत्रिक जागरूकता की मिसाल पेश की। सहजनवां ब्लॉक के भीटी स्थित बूथ संख्या 54 पर शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


सुबह 8 बजे से ही शिक्षकों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो शाम 4 बजे तक जारी रहीं। इस बूथ पर कुल 578 शिक्षक मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 441 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यानी 76.29 प्रतिशत मतदान हुआ, जो शिक्षक वर्ग की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। मतदान करने वालों में 347 पुरुष और 94 महिला शिक्षक शामिल रहीं। महिला शिक्षकों की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही।



मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीएम सहजनवां नमन मेहता, थानाध्यक्ष सहजनवां संजय कुमार मिश्रा और जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में पूरी प्रक्रिया चली। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एक-एक वोट डलवाया गया।



इस दौरान राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. संजयन त्रिपाठी भी बूथ पर पहुंचे और शिक्षकों से मुलाकात की। दिनभर चले मतदान के दौरान कहीं से भी किसी गड़बड़ी या विवाद की सूचना नहीं मिली।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .