के. रविदादा की रिपोर्ट
नवी मुंबई : नवी मुंबई के वाशी सेक्टर-28 स्थित एक स्पा सेंटर में कथित अनैतिक गतिविधियों और अवैध धंधे को लेकर पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रिया खंडागले द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद मामला विवादों में आ गया है। प्रिया खंडागले सर्वदे ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली तथा कथित ‘सेटलमेंट’ को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
मामले की जांच अथवा पूछताछ के दौरान महिला पुलिस अधिकारि के साथ विवाद होने और उनके साथ कथित मारपीट किए जाने का आरोप प्रिया खंडागले ने लगाया है। उनका दावा है कि एक महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें कथित रूप से थप्पड़ मारा। इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
हालांकि, मामले का दूसरा पक्ष भी सामने आया है।
अवंत्रा स्पा सेंटर के संचालक की शिकायत के आधार पर आरोप लगाया गया है कि प्रिया खंडागले, उनके पति तथा कुछ अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने अवंत्रा स्पा सेंटर में प्रवेश कर हंगामा किया और कथित रूप से धमकाकर फिरौती की मांग की।
इस शिकायत के आधार पर वाशी पुलिस थाने में मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।
तथा दूसरी ओर, अपने साथ कथित मारपीट के विरोध में प्रिया खंडागले सर्वदे ने नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर संबंधित महिला पुलिस अधिकारि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मामले में एट्रॉसिटी कानून सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है।
वैसे देखा जाए तो
प्रिया खंडागले सर्वदे पिछले कई वर्षों से नवी मुंबई के विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रही हैं।
उनके समर्थकों का कहना है कि उनके सामाजिक कार्यों की पृष्ठभूमि को देख

0 Comments