उपजिलाधिकारी से किया शिकायत
गोरखपुर
चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
सहजनवां, गोरखपुर तहसील सहजनवां के ग्राम बरहुआ से कपिल देव यादव का जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है। उपजिलाधिकारी सहजनवां को प्रार्थना-पत्र देकर अपने सगे भाई और भतीजों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रार्थी का कहना है कि गांव में उनका पुराना मकान है, जिसमें बंटवारे के अनुसार दो भाई ब्रह्मदेव और कपिल देव का आधा-आधा हिस्सा काबिज है। मकान के पूरब तरफ 2 फीट गली छूटी हुई है, जिससे दोनों के मकानों के छत का पानी बहकर एक गड्ढे में जाता है।
आरोप है कि ब्रह्मदेव के लड़के शैलेष कुमार यादव जो बी.एस.एफ. में है और अखिलेश यादव जो आर.पी.एफ. में है, व सर्वेश नामक युवक के साथ मिलकर दिन-प्रतिदिन मारपीट करते हैं और उक्त गली में पिलर जमा कर मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे प्रार्थी के घर का पानी निकलना अवरुद्ध हो गया है।
प्रार्थी ने पत्र में लिखा है कि इस प्रकृति के लिए लेखपाल के माध्यम से समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रार्थी ने मानसिक रूप से पीड़ित होने और जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है।
कपिल देव यादव ने उपजिलाधिकारी से जांच कर मामले में कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

0 Comments