Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

डॉ. कृष्णा चौहान मुम्बई के मुक्ति ऑडिटोरियम मे LOT (Lords Of Trends) अवॉर्ड से सम्मानित


 


मुम्बई. निर्माता निर्देशक और समाजसेवी डॉ. कृष्णा चौहान मुम्बई के मुक्ति ऑडिटोरियम मे हुए भव्य समारोह में LOT (Lords Of Trends) अवॉर्ड से सम्मानित किए गए. कृष्णा चौहान फाउंडेशन के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ कृष्णा चौहान 18 जुलाई 2026 को हुए lot इंटरनेशनल फैशन वीक मे वीवीआईपी गेस्ट के रूप में शामिल हुए. त्रिशूल द डिवाइन द्वारा प्रेजेंट इस समारोह के 7वें साल मे डॉ कृष्णा चौहान की विशेष उपस्थिति रही. 



उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान "बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल" का आयोजन 15 अगस्त 2026 को मुम्बई में करने वाले है. इस अवसर पर बॉलीवुड की काफी हस्तियां मौजूद होंगी. बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2026 मे कई कलाकार अपनी परफॉर्मेंस से सबको मंत्रमुग्ध कर देंगे. 


अवार्ड किंग डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल मे ऐसे कलाकारों को सर्टिफिकेट और मेडल से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं. इसके लिए नामांकन जारी है. म्युज़िक वीडियो, शॉर्ट फिल्म, फीचर फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए ऐक्टर, सिंगर, डायरेक्टर, संगीतकार, गीतकार और फिल्म मेकर को ये सम्मान दिया जाता है. 


प्रोड्यूसर डायरेक्टर डॉ कृष्णा चौहान और उनकी पूरी टीम उनकी हॉरर थ्रिलर फिल्म आत्मा डॉट कॉम के सेट पर जाने को लेकर पूरी तरह तैयार है और सभी बेहद उत्साहित हैं.

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .