Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सारनाथ में पेड़ से टकराई बाइकअज्ञात चालक की मौत; अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

 


वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक सवार सड़क पर पेड़ से टकराकर अचेत अवस्था में गिर पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को सूचना मिली कि सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति बाइक से गिरकर अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर उपनिरीक्षक बुधराज हमराह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर जांच में पता चला कि बाइक संख्या UP50DK7932 पेड़ से टकरा गई थी, जिसके बाद चालक सड़क पर अचेत पड़ा था।



पुलिस ने तत्काल घायल बाइक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सारनाथ पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अज्ञात बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया।



पुलिस के मुताबिक, बाइक कुसुम कुमारी पुत्री दीपचंद राम निवासी बरोही, फतेहपुर, जनपद आजमगढ़ के नाम दर्ज है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी की ओर से बाइक चालक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .